ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : रामपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई ईको कार, 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल
टांडा-मुरादाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, एसपी और एएसपी ने मौके का निरीक्षण कर घायलों का जाना हाल


रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर। जनपद के टांडा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह टांडा-मुरादाबाद रोड स्थित हाजी क्लॉथ हाउस के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे मक्के से लदे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार, ईको कार में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में कार्तिक, नीरज, गुलबुद्दीन उर्फ सोनू और अभिषेक अग्निहोत्री (पुत्र अतुल अग्निहोत्री) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं विशाल अग्निहोत्री (पुत्र अतुल अग्निहोत्री), कमल प्रजापति (पुत्र विजय सिंह), निवासी बुराड़ी, नाथूपुरा डीसीएम कॉलोनी, दिल्ली तथा जतिन राठौर, निवासी नरेला, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और संबंधित अधिकारियों को उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक से पीछे से टक्कर लगने के कारण यह दुर्घटना होना सामने आया है।
Subscribe to my channel