बिहार
Trending

जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्रियों ने सुनी जनसमस्याएं, डोमिसाइल नीति और मानदेय वृद्धि को बताया ऐतिहासिक

जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्रियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, डोमिसाइल नीति और मानदेय वृद्धि को बताया ऐतिहासिक फैसला

पटना, 6 अगस्त:
बुधवार को प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में राज्य सरकार के तीन मंत्री — ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज — ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों के हित में है और इससे बिहार के युवाओं को नौकरी में वरीयता मिलेगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों, रात्रि प्रहरियों, शारीरिक शिक्षकों एवं अनुदेशकों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि का फैसला किया गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। उन्होंने इस निर्णय को सामाजिक न्याय और कल्याण की दिशा में एक अहम कदम बताया।

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल निजी स्वार्थों पर टिका हुआ है, जिसका जनता से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे दलों को जनता करारा जवाब देगी।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक अशोक कुमार और पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह भी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button