बिहार
Trending

बिहार में खेल शिक्षा को बढ़ावा: 7-8 अगस्त को पटना में दो दिवसीय स्कूल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कैंप का आयोजन

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (PSACWA) एवं स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में 7 एवं 8 अगस्त 2025 को स्पोर्ट क्लाइम्बिंग वॉल, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना में दो दिवसीय स्कूल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कैंप का आयोजन होने जा रहा है। यह कैंप प्रत्येक दिन सुबह 7:00 बजे से आरंभ होगा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन का नेतृत्व PSACWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद कर रहे हैं, साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करेंगे संघ के महासचिव एवं बिहार के पहले राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बर सैयद अबादुर रहमान

कार्यक्रम नई शिक्षा नीति 2020 एवं खेलो भारत नीति 2025 के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एडवेंचर आधारित शिक्षा, खेल आधारित समेकित शिक्षा और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को केंद्र में रखा गया है।

सैयद शमायल अहमद ने इस पहल को लेकर कहा,

“यह पहल केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करने, उन्हें फुर्तीला और सक्षम बनाने के साथ-साथ एक बेहतर भारत के निर्माण की दिशा में भी एक ठोस कदम है।”

राज्य के विभिन्न स्कूलों में इस पहल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह कार्यक्रम बिहार को ओलंपिक खेलों के ग्रासरूट विकास में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास माना जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button