बिहार
Trending

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चलाई दर्जनों स्पेशल ट्रेनें

दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पर्व को लेकर जारी की गई समय सारणी

भागलपुर/पटना।
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में घर लौटने वाले प्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे ने भागलपुर होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय-सारणी और तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे यात्रियों को टिकट व यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रेलवे द्वारा मालदा से आनंद विहार और मालदा से उधना के बीच चलने वाली ट्रेनों को विशेष रूप से त्योहारों के लिए चालू किया जा रहा है। इन ट्रेनों में पर्याप्त कोच की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक यात्री यात्रा का लाभ ले सकें।

 मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (03435/03436)

ट्रेन संख्या 03435 मालदा-आनंद विहार स्पेशल
यह ट्रेन सोमवार को मालदा से प्रस्थान करेगी।
चालन तिथि:

  • 29 सितंबर

  • 06, 13, 20, 27 अक्टूबर

  • 03, 10, 17, 24 नवंबर
    समय: सुबह 9:30 बजे मालदा से प्रस्थान

ट्रेन संख्या 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल
यह ट्रेन मंगलवार को आनंद विहार से रवाना होगी।
चालन तिथि:

  • 30 सितंबर

  • 07, 14, 21, 28 अक्टूबर

  • 04, 11, 18, 25 नवंबर
    समय: दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार से प्रस्थान

इस ट्रेन के 22 कोच होंगे और यह भागलपुर, किऊल, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

 मालदा-उधना स्पेशल ट्रेन (03417/03418)

ट्रेन संख्या 03417 मालदा-उधना (यूडीएन) स्पेशल
यह ट्रेन शनिवार को मालदा से प्रस्थान करेगी।
चालन तिथि:

  • 27 सितंबर

  • 04, 11, 18, 25 अक्टूबर

  • 01, 08 नवंबर
    समय: दोपहर 12:20 बजे मालदा से प्रस्थान

ट्रेन संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल
यह ट्रेन सोमवार को उधना से रवाना होगी।
चालन तिथि:

  • 29 सितंबर

  • 05, 13, 20, 27 अक्टूबर

  • 08, 10 नवंबर
    समय: दोपहर 12:45 बजे उधना से प्रस्थान

 इस ट्रेन में 10 जनरल और 10 स्लीपर कोच की व्यवस्था रहेगी।

रेलवे की अपील:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते टिकट आरक्षित करा लें, ताकि त्योहारों के समय असुविधा से बचा जा सके। ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से प्राप्त की जा सकती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button