बिहार
Trending

पटना सिटी के पीतल महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सावन की आखिरी सोमवारी पर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

पटना सिटी: आज सावन मास की अंतिम सोमवारी के शुभ अवसर पर पटना सिटी के प्रसिद्ध पीतल महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं में भी पूजा-अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल व पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज उठा।

स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर प्रबंधन द्वारा लाइन में लगाकर दर्शन की व्यवस्था की गई, जिससे भीड़ के बावजूद व्यवस्था बनी रही।

श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी पर भोलेबाबा का जलाभिषेक कर उन्हें आत्मिक शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति की अनुभूति होती है।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button