बिहार
Trending

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार निवासियों को शिक्षकों की बहाली में प्राथमिकता, TRE-4 से लागू होगा नया नियम

महिलाओं के बाद अब सभी अभ्यर्थियों के लिए डोमिसाइल नीति लागू, बाहर के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

चुनाव साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए शिक्षा क्षेत्र में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए अब शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी।

उन्होंने कहा, “नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हम लोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नीति TRE-4 परीक्षा से ही लागू होगी। इसके बाद वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन होगा, और उससे पहले STET परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इससे पहले, सरकार ने महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति लागू करते हुए साफ कर दिया था कि अब केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों की महिलाओं को अब सामान्य वर्ग में गिना जाएगा, जिससे उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकार के इस निर्णय को आगामी चुनाव से पहले युवाओं और स्थानीय मतदाताओं को साधने की एक बड़ी रणनीति माना जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button