बिहार
Trending

पटना साहिब से बक्सर तक सेवा का संदेश

पटना साहिब गुरुद्वारा कमिटी और कार सेवा द्वारा बक्सर में बाढ़ पीड़ितों को राहत, राशन और भोजन का वितरण

बक्सर/पटना, 2 अगस्त 2025:
पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और कार सेवा द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए आज बक्सर जिले के जवनिया गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर एक टीम रवाना हुई। भारी बारिश और गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बक्सर जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में गुरुद्वारा कमिटी और स्वयंसेवकों की टीम जरूरतमंदों तक राहत पहुँचाने के उद्देश्य से सक्रिय हुई है।

आज बक्सर पहुंचने के बाद टीम ने जवनिया गांव में राहत सामग्री का वितरण किया। इसमें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। साथ ही मौके पर ही सामूहिक रूप से भोजन भी तैयार करवा कर लोगों को गर्म खाना उपलब्ध कराया गया।

गुरुद्वारा कमिटी के प्रवक्ता ने बताया कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। जब भी देश में कोई आपदा आती है, गुरुद्वारा साहिब की सेवा टीम हमेशा आगे आती है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हम आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे।”

स्थानीय लोगों ने राहत सामग्री और भोजन मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में यह मदद उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।

गौरतलब है कि कार सेवा और गुरुद्वारा कमिटी समय-समय पर आपदाग्रस्त इलाकों में जाकर राहत कार्य करती रही है। सेवा भावना से प्रेरित यह पहल एक बार फिर संकट में फंसे लोगों के लिए संजीवनी बनकर सामने आई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button