बिहार
Trending

बिहार में फिर लौटेगा एनडीए: शाहनवाज की अमित शाह से चुनावी रणनीति पर चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव पर मंथन: शाहनवाज हुसैन ने की अमित शाह से मुलाकात, 8 अगस्त को बिहार आएंगे गृह मंत्री

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को संसद भवन स्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हुसैन ने कहा कि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विकास कार्यों पर भरोसा करती है। इसी विश्वास के आधार पर एनडीए को आने वाले चुनाव में बड़ी जीत मिलने की पूरी संभावना है।

पुनौरा धाम में होगा सीता मंदिर का शिलान्यास

सैयद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि 8 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दिन सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास होना है। यह मंदिर अयोध्या की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

बिहार से विशेष लगाव रखते हैं अमित शाह

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तरह गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार की जनता से विशेष लगाव रखते हैं और यहां के विकास को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के बिहार आगमन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह है और कार्यकर्ता बेसब्री से उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button