बिहार
Trending

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड अब समस्तीपुर मंडल के अधीन, 1 सितंबर से लागू होगा बदलाव

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड का स्थानांतरण: 1 सितंबर से समस्तीपुर मंडल के अधीन होगा संचालन

मुजफ्फरपुर, 29 जुलाई 2025 — पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड को अब सोनपुर मंडल से हटाकर समस्तीपुर मंडल के अधीन कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि इस परिवर्तन के तहत मुजफ्फरपुर, नारायणपुर अनंत, सिलौत, सिहो, ढोली, दुबहा, विष्णुपुर बथुआ हाल्ट, खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरी ग्राम स्टेशन अब समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आ जाएंगे।

नई व्यवस्था के अनुसार, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों की नई सीमा मुजफ्फरपुर और रामदयालु नगर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 50.000 पर निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, मुजफ्फरपुर-कपरपुरा (किमी 92.800), मुजफ्फरपुर-जुब्बा सहनी (किमी 0.744) और समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम (किमी 36.820) की मौजूदा क्षेत्राधिकार सीमाएं समाप्त हो जाएंगी। इन सभी सेक्शन को अब समस्तीपुर मंडल में शामिल किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, इस बदलाव से रेल संचालन में समन्वय बेहतर होगा, प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button