बिहार
Trending

“तेज प्रताप यादव बोले – सम्राट चौधरी से सबसे ज्यादा डर लगता है!”

पटना: राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित विधायक तेज प्रताप यादव ने इस बार खुद की आशंका जाहिर कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा डर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लगता है।

तेज प्रताप ने यह बयान मीडिया से बातचीत में दिया। उन्होंने कहा—”कब, कहां, क्या करवा दें, सम्राट चौधरी का कोई भरोसा नहीं।” यह बयान ऐसे समय आया है जब चार दिन पहले तेज प्रताप ने ही कहा था कि अगर वे विधानसभा में होते तो सम्राट चौधरी का बुखार छुड़ा देते।

24 जुलाई को विधानसभा में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस हुई थी। उसी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अब उन्हें डर लगने लगा है कि उनके खिलाफ कुछ करवाया जा सकता है।

गौरतलब है कि तेज प्रताप इन दिनों राजद से दूरी बना चुके हैं। एक महिला के साथ वायरल वीडियो के बाद लालू प्रसाद ने उन्हें पार्टी और परिवार से अलग कर दिया था। अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं और राजद के प्रतीक हरे रंग की जगह पीली टोपी पहन रहे हैं।

तेज प्रताप का यह स्वीकार करना कि उन्हें डर लगता है, पहली बार हुआ है। इससे पहले वे खुद कई नेताओं के लिए भय का कारण रहे हैं, हाल ही में उन्होंने राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को “पागल” तक कह डाला था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button