बिहार
Trending

बक्सर में पार्टी के दौरान दोस्त ने की युवक की हत्या, सड़क जाम

बक्सर में दोस्त ने ही कर दी युवक की हत्या, पार्टी के दौरान चली गोली; गुस्साए लोगों ने मठिया मोड़ पर किया सड़क जाम

बक्सर जिले के नई बाजार वार्ड नंबर तीन में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पार्टी के दौरान मामूली विवाद में एक युवक की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बीरबल यादव के 22 वर्षीय पुत्र राजू यादव के रूप में हुई है।

गोली लगने से युवक की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:45 बजे पुलिस की गश्ती टीम के पास एक युवक दौड़ते हुए पहुंचा और बताया कि गली में उसके दोस्त को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हत्या के विरोध में सड़क जाम, पुलिस-प्रशासन मौके पर

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को मठिया मोड़ के पास जाम कर दिया। सड़क जाम को हटाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। सदर सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि मृतक राजू यादव अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर एक दोस्त ने पिस्टल निकालकर राजू को गोली मार दी। तीसरा दोस्त वहां से भाग निकला और उसने ही पुलिस को सूचना दी। उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटनास्थल के पास एक नाले से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया गया

पूछताछ में नया खुलासा

पुलिस ने उस युवक को भी हिरासत में लिया है जिसने आरोपी को पिस्टल मुहैया कराई थी। उससे भी पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button