बिहार
Trending

छात्रों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2025 परीक्षा में मारी बाजी

सीयूएसबी के छात्रों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2025 परीक्षा में मारी बाजी, 100 से अधिक विद्यार्थियों की ऐतिहासिक सफलता

गया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लिए यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2025 परीक्षा ऐतिहासिक सफलता लेकर आई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने इस राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेआरएफ, नेट और पीएचडी में प्रवेश की अर्हता प्राप्त की है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, विभिन्न विभागों के डीन, अध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और इसे सीयूएसबी की शिक्षण गुणवत्ता का प्रमाण बताया।

पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने जानकारी दी कि छात्रों ने यूजीसी द्वारा निर्धारित कटऑफ अंक के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) और पीएचडी नामांकन के लिए अर्हता प्राप्त की है।

विभिन्न विभागों में मिली उल्लेखनीय सफलता

मीडिया विभाग: अंजलि कुमारी और अच्युत अभिषेक ने जेआरएफ, जबकि अरुणव चक्रवर्ती ने पीएचडी में प्रवेश की योग्यता हासिल की।

एनवायर्नमेंटल साइंस: मनीषा रानी सिंह, ऋचा कुमारी और साक्षी आनंद ने नेट, जबकि रूबल, मेघा कुमारी और तृप्ति सुमन ने पीएचडी के लिए अर्हता प्राप्त की।

पॉलिटिकल स्टडीज: गिरधर कुमार, दौलत कुमार राय, यशस्वी कुमार और सौम्या तोमर ने जेआरएफ, और अन्य सात छात्रों ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की।

साइकोलॉजिकल साइंसेज: अनिंद्य मिश्रा ने जेआरएफ, महिमा कुमारी, जूही कुमारी और मनीष राज ने नेट, जबकि प्रमुग्धा प्रिया और मोहम्मद शम्मास ईएम ने पीएचडी के लिए योग्यता प्राप्त की।

सोशियोलॉजिकल स्टडीज: दीपांजलि ने जेआरएफ, जबकि प्रेरणा गौतम, शिवम कुमार, दीपाली कुमारी, अभिषेक वर्मा और बिरल राज ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की।

कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज: अमृता सिंह और रश्मि पांडे ने जेआरएफ, अनिकेत, रोहित भारद्वाज, रहनुमा, अभिनंदन पांडे और आदित्य रंजन ने नेट, तथा सन्तु राज और अनुष्का ने पीएचडी में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की।

स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस: एलएलएम के छात्र वर्षा और प्रियदर्शी रमन ने नेट परीक्षा में सफलता पाई।

स्टैटिस्टिक्स विभाग: आशीष राज, आकांक्षा उपाध्याय और डी. धनुंजय राव ने नेट परीक्षा पास की।

टीचर एजुकेशन विभाग: एमएड छात्र किशन बिहारी ने जेआरएफ, जबकि सूर्य नाथ हांसदा, अंशू कुमारी और पृथा राय ने नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

विश्वविद्यालय का बढ़ा मान

सीयूएसबी के छात्रों की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के शिक्षण स्तर को दर्शाती है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और शैक्षणिक साख को और मजबूत करती है। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य छात्र भी आगामी परीक्षाओं के लिए उत्साहित हैं।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button