बिहार
Trending

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय: 23 अंगीभूत कॉलेजों को मिले स्थायी प्राचार्य, लॉटरी सिस्टम से हुई नियुक्ति

मुजफ्फरपुर – लंबे समय से स्थायी प्राचार्य की प्रतीक्षा कर रहे बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 23 अंगीभूत कॉलेजों को आखिरकार प्राचार्य मिल गए हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित प्राचार्यों की पदस्थापना के लिए लॉटरी सिस्टम की प्रक्रिया अपनाई गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और सभी प्राचार्यों को 15 दिनों के भीतर अपने आवंटित कॉलेज में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सीनेट हॉल में निकाली गई पर्ची

इस पदस्थापन प्रक्रिया के दौरान सीनेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राजभवन की प्रतिनिधि प्रो. रुखसाना खातून, महापौर निर्मला देवी, उप महापौर डॉ. मोनालिसा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। अंग्रेजी वर्णमाला के आधार पर लॉटरी से कॉलेजों के लिए प्राचार्य चुने गए।

व्यक्तिगत आग्रहों को बोर्ड ने किया खारिज

कुछ प्राचार्यों ने मेडिकल या पारिवारिक कारणों से अपने पसंदीदा कॉलेज का आग्रह किया था, लेकिन विश्वविद्यालय बोर्ड ने उन्हें मान्यता नहीं दी। डॉ. मनोज कुमार मुकुल द्वारा पिता की बीमारी और डॉ. जागो चौधरी द्वारा पत्नी की पोस्टिंग का हवाला दिए जाने के बावजूद बोर्ड ने किसी को विशेष छूट नहीं दी।

प्रमुख कॉलेजों में पदस्थापित प्राचार्य:

एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर – डॉ. कनुप्रिया

आरबीबीएम कॉलेज – प्रो. मधु सिंह

एमडीडीएम कॉलेज – डॉ. अलका जायसवाल

नीतीश्वर कॉलेज – डॉ. प्रमोद कुमार

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा – डॉ. जागो चौधरी

केसीटीसी रक्सौल – डॉ. विनोद बैठा
(कुल 23 कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है)

कुलपति ने दिए निर्देश

कुलपति प्रो. डीसी राय ने नए प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे जिस कॉलेज में पदस्थापित हुए हैं, वहां पूरी निष्ठा और मनोयोग से काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी प्राचार्य को कार्य करने में समस्या होती है तो वह उचित कारण बताते हुए स्थानांतरण का आवेदन दे सकते हैं। उचित आधार मिलने पर उनका तबादला किया जाएगा।

अब भी 12 कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य

30 अंगीभूत कॉलेजों में से अब 23 में स्थायी प्राचार्य पदस्थापित हो चुके हैं, जबकि 12 कॉलेजों में अभी भी प्रभारी प्राचार्य कार्यरत हैं। जल्द ही इन कॉलेजों में भी स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

स्थायी प्राचार्यों की पूरी सूची:

कॉलेज प्राचार्य
एलएस कॉलेज डॉ. कनुप्रिया
आरबीबीएम कॉलेज प्रो. मधु सिंह
एमडीडीएम कॉलेज डॉ. अलका जायसवाल
आरडीएस कॉलेज डॉ. शशिभूषण
नीतीश्वर कॉलेज डॉ. प्रमोद कुमार
रामेश्वर महाविद्यालय डॉ. श्यामल किशोर
एमपीएस साइंस कॉलेज डॉ. राजीव कुमार
एमएसकेबी कॉलेज डॉ. राकेश कुमार
आरएन कॉलेज हाजीपुर डॉ. विनोद मंडल
वैशाली महिला कॉलेज डॉ. सुधीर कुमार सिंह
बीएमडी कॉलेज दयालपुर डॉ. सुनीता कुमारी गुप्ता
डीसी कॉलेज हाजीपुर डॉ. अनिल कुमार
जेएल कॉलेज हाजीपुर डॉ. वीरेंद्र कुमार
एलएन कॉलेज भगवानपुर डॉ. सुनीता कुमारी शर्मा
एलएनडी मोतिहारी डॉ. मृगेंद्र कुमार
सीएन कॉलेज साहेबगंज डॉ. विवेकानंद सिंह
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा डॉ. जागो चौधरी
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पकड़ीदयाल डॉ. मनोज कुमार मुकुल
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज शिवहर डॉ. संजीव कुमार राम
जेएलएनएम घोड़ासहन डॉ. राजेश कुमार सिंह
जेएस कॉलेज चंदौली डॉ. प्रमोद कुमार सिंह
जीवछ कॉलेज मोतीपुर डॉ. किशोर कुमार पासवान
केसीटीसी रक्सौल डॉ. विनोद बैठा

प्रभारी प्राचार्य वाले कॉलेज:
एसआरपीएस कॉलेज जैंतपुर, समता कॉलेज जंदाहा, आरपीएस कॉलेज चकेयाज, आरएसएस महिला कॉलेज सीतामढ़ी, आरएसएस साइंस कॉलेज सीतामढ़ी, एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी, एमएस कॉलेज मोतिहारी, एसएनएस कॉलेज मोतिहारी, एमएसएसजी कॉलेज अरेराज, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज, एमजेके कॉलेज बेतिया, आरएलएसवाई कॉलेज बेतिया।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button