बिहार
Trending

बिहार विधानसभा में हंगामा: तेजस्वी बोले– गोली मारनी है तो मार दो

बिहार विधानसभा में हंगामा: तेजस्वी यादव बोले – “सरकार चाहती है मुझे मरवा दे, मैं हथियार दे देता हूँ”

पटना: बिहार विधानसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “अगर सरकार मुझे मरवाना चाहती है तो मैं अपना लाइसेंसी हथियार देता हूँ, मुझे गोली मार दे।”

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक जनक सिंह ने उन्हें सदन में मां-बहन की गालियां दीं, जबकि उन्होंने खुद कोई अपशब्द नहीं बोला। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि “कोई साबित कर दे कि मैंने कभी अपशब्द बोला हो।”

तेजस्वी यादव ने कहा, “मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी के लिए गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया, लेकिन मुझे सदन में अपमानित किया गया। भाजपा के विधायक और यहां तक कि डिप्टी सीएम भी मुझे गालियां देते हैं। माइक तोड़कर मेरी ओर फेंका गया। सरकार चाहती है मुझे जेल भेज दे या गोली मार दे।”

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पलटवार
वहीं दूसरी ओर, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा, “इनके डीएनए में जंगल राज और गुंडा राज है। इन्हें लंपटई के सिवा कुछ नहीं आता।” उन्होंने कहा कि तेजस्वी सदन की गरिमा को लगातार ठेस पहुंचा रहे हैं।

राजनीतिक तनाव चरम पर
इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। सत्तारूढ़ भाजपा और राजद के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विधानसभा के भीतर हुई यह झड़प अब सड़कों और मीडिया में बहस का मुद्दा बन गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button