बिहार
Trending

बिहार चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव: जदयू नेता विनोद सिंह सहित कई दिग्गज शामिल

बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव के पहले बिहार कांग्रेस जहां खुद को मजबूत करने और मतदाताओं को रिझाने के लिए नई घोषणाएं कर रही है। वहीं वह अपने साथ नए लोगों को जोड़कर खुद को मजबूत करने में भी जुटी है।

पार्टी का प्रयास यह है कि कोई ऐसा खाना न रहे जिसकी वजह से चुनाव में उसे चुनाव में विपरीत हालातों का सामना करना पड़े।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारू का मानना है कि पार्टी के साथ नए लोगों को जोड़कर संगठन को नए क्षेत्रों में मजबूत बढ़त दिलाई जा सकती है। इसी रणनीति के तहत विगत कुछ महीनों में पार्टी ने दूसरे दल से आए कई बड़े चेहरे और नामों को पार्टी में जोड़ा है। सोमवार को भी जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह को पार्टी अपने साथ लाने में सफल रही। विनोद कुमार सिंह जदयू में बड़ा नाम है। विनोद सिंह के पहले महज महीने भर के अंदर कई अन्य दलों के नेता भी कांग्रेस में शामिल कराए जा चुके हैं।

इनमें मुजफ्फरपुर के गौरव वर्मा, महनार के पूर्व विधायक डॉ. अच्यूतानंद, आप नेता अंगेश सिंह और ई. कशिश यादव समेत अन्य नाम हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ कहते हैं नए लोगों को साथ लाने से कांग्रेस नए क्षेत्रों में मजबूत हुई है। उन्होंने कहा यह सिलसिला अभी शुरू हुआ है और आगे भी जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button