बिहार
Trending

पटना सिटी में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन, पुलिस ने दिखाई सख्ती

पटना सिटी में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन, पुलिस ने दिखाई सख्ती


पटना। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज पटना पुलिस ने पटना सिटी क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया। यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी-02 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस बल ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। फ्लैग मार्च का मकसद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ करना और आम जनता में विश्वास बनाए रखना था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button