बिहार
Trending

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, इंडिगो पायलट की सूझबूझ से बचे 173 यात्री

पटना: मंगलवार रात पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा पायलट की सूझबूझ और साहसिक फैसले से टल गया। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-2482 रनवे पर लैंडिंग के दौरान निर्धारित टच पॉइंट को छूने में असफल रही। पटना एयरपोर्ट का रनवे अपेक्षाकृत छोटा होने के कारण पायलट ने समय रहते ‘गो-अराउंड’ निर्णय लिया और विमान को दोबारा उड़ान भरवाई।

विमान ने हवा में चार चक्कर लगाए और स्थिति को नियंत्रित कर दोबारा सुरक्षित लैंडिंग की गई। इस दौरान विमान में सवार सभी 173 यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसे मानक प्रक्रिया बताया, जो पायलट तब अपनाते हैं जब लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती।

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने पायलट की तत्परता और पेशेवर निर्णय के लिए सराहना की है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और हवाई अड्डे पर संचालन सामान्य रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button