बिहार

पटना जिले में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

पटना जिले में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

पटना, (भारतीय अपराध समाचार) वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पटना के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरिकेडिंग लगाकर गहन वाहन जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की आवाजाही पर अंकुश लगाना, अवैध हथियारों/मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना एवं शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि ऐसे अभियान समय-समय पर आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button