खेल

PAK vs ENG: बाबर आजम बने पाकिस्तान के सबसे सफल T20I कप्तान, सरफराज-अफरीदी सब रह गए पीछे

बतौर कप्तान बाबर आजम की यह T20I क्रिकेट में 30वीं जीत है और वह पाकिस्तान को सबसे अधिक T20I मैच जीताने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के नाम था।

इंग्लैंड पर दूसरे टी20 में 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह पाकिस्तान के सबसे सफल T20I कप्तान बनने के साथ सबसे अधिक इंटरनेशल शतक लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। कराची में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को पाकिस्तान ने 3 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था। बाबर आजम ने इस दौरान 66 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 110 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 88 रन बनाए।

PAK vs ENG: जानें मोहम्मद रिजवान ने क्यों कहा ‘मैं सकलैन भाई को अपना हेड कोच नहीं मानता’

बतौर कप्तान बाबर आजम की यह T20I क्रिकेट में 30वीं जीत है और वह पाकिस्तान को सबसे अधिक T20I मैच जीताने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के नाम था जिनकी अगुवाई में टीम ने 29 मैच जीते थे। बाबर आजम ने अभी तक कुल 49T20I मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है जिसमें 14 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

PAK vs ENG: बतौर कप्तान बाबर आजम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, लिस्ट में सिर्फ तीन खिलाड़ी शामिल

पाकिस्तान को सबसे अधिक T20I मैच जीताने वाले कप्तान-

बाबर आजम – 30*
सरफराज अहमद – 29
शाहिद अफरीदी – 19
मोहम्मद हफीज – 18
शोएब मलिक – 13

PAK vs ENG 2nd T20I: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड, इस लिस्ट में क्रिस गेल हैं नंबर 1

वहीं बाबर आजम बौतर कप्तान पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए यह उनका 10वां शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंजमाम उल हक के नाम था जिन्होंने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में 9 शतक जड़े थे, वहीं उनके पीछे मिस्बाह उल हक 8 शतक के साथ मौजूद हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button