ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : प्रभारी मंत्री एवं विधायक छात्र-छात्राओं के साथ बस में सवार होकर पहुंचे सांदीपनि विद्यालय

रिपोर्टर महेंद्र बीजपारी आगर मालवा मध्य प्रदेश

आगर मालवा,25 जुलाई 2026/ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, शनिवार को सर्किट हाउस आगर से विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों तथा सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सांदीपनि विद्यालय की बस में सवार होकर सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में पहुंचे।

प्रभारी मंत्री ने स्कूल बस में सवार विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें अच्छी मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थी श्री विजय कुशवाहा से बस में आत्मीय संवाद किया और छात्र विजय कुशवाहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button