Bhopalधर्म

बजरंग सेना समिति ने देश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए की प्रार्थना भगवान झूलेलाल से

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव एच वार्ड, संत हिरदाराम नगर में भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में 40 दिन तक चलने वाली आरती में शनिवार को पहुंचकर भगवान श्री झूलेलाल महाराज जी से देश की सुख, शांति, खुशहाली, एकता एवं भाईचारा की प्रार्थना की एवं बजरंग सेना समिति ने अखा डाला, भजन कीर्तन के बाद आरती की गयी इसके उपरांत सभी व्रतधारियों को 40 दिनों तक व्रत रखने की बधाई दी गयी। श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अध्यख ने बताया कि भगवान झूलेलाल सिंधी समाज के इष्टदेव हैं जिन्हें जल के देवता वरुण और भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इनकी यह पावन गाथा 10वीं शताब्दी के सिंध प्रांत से जुड़ी है जब क्रूर शासक मिरकशाह के अत्याचारों से तंग आकर लोगों ने सिंधु नदी की शरण ली थी। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष देवानी ने सभी स्कूल वालो से निवेदन किया है कि जिन स्कूलो में सिंधी बच्चे अध्ययनरत है उन्हे भगवान की झूलेलाल महाराज जी की जीवनी का भी ज्ञान अवश्य दे। इस अवसर पर श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अध्यक्ष पुरुषोत्तम हरचंदानी, मुरली, राज मनवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, वी.के.नाथानी, रमेश कुमार तोलानी, बी.के.सेन, राज कुमार धानुक, शमी गंगवानी आदि आरती में शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button