मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News ठाकुरजी के गुलाल लगाकर मनाया होली का त्योहार

कोटपुतली अवध बिहारी जी मंदिर मैं मनाया फागोत्सव

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

होली के पावन पर्व पर कोटपुतली बुचाहेड़ा मोहल्ला मे स्थित श्री अवध बिहारी जी मंदिर मैं ठाकुर जी की भव्य झांकी सजाते हुए भक्तों द्वारा गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया गया। श्री अवध बिहारी जी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बालेश्वर दास जी महाराज ने सभी भक्तों को गुलाल लगाकर एवं प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया।महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बालेश्वर दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि होली का त्यौहार मनाने का प्रमुख कारण यह था की हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। मंदिर के पुजारी श्री नरहरी दास जी महाराज, दीनदयाल शर्मा, प. ब्रह्मानंद शर्मा,प.अनिल शर्मा, प्रकाश भगत जी उत्तम जी बंसल, अमरनाथ जी बंसल, योगेश शरण बंसल, सुरेंद्र जी बंसल, महेश जी मीणा, प्रवीण बंसल व हेमंत अग्रवाल एवं अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button