IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न, महँगाई भत्ता सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर होगा धरना प्रदर्शन

शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर की बैठक कर्मचारी भवन कलेक्ट्रेट रोड जगदलपुर में संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने गत दिवस 2 अगस्त को रायपुर में हुए संघ के प्रांतीय आम सभा (साधारण सभा)में हुए निर्णय को उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को अवगत कराया। संजय चौहान ने बताए की संघ के विकास खंड से लेकर जिला,संभाग तथा प्रांत पदाधिकारियों की संख्या को बढ़ाया जाकर फ़ार्म्स सोसाइटी एवं शासन को अवगत कराया जा चुका है तदनुसार पदाधिकारियों की वर्तमान संख्या में वृद्धि किया जाएगा।संघ के संभागीय अध्यक्ष शुक्ला ने उपस्थित विकास खंड अध्यक्ष एवं उपस्थित पदाधिकारियों से कहा की सभी अध्यक्ष आपने आपने विकास खंड में सदस्यता अभियान तेज कर अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़े तथा विकास खंड के कर्मचारियों की समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु विकास खंड स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आहूत किए जाने हेतु संबंधित विकास खंड के अध्यक्ष अनु विभागीय अधिकारी ,मुख्य पालन अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी ,विकास खंड चिकित्सा अधिकारी आदि को पत्र लिखकर यह बैठक आहूत करने को कहें ।

संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा की कर्मचारियों के 2% महंगाई भत्ता सहित छे सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के द्द्वारा दो चरण का आंदोलन हो चुका है तथा तीसरे चरण के आंदोलन के तहत तीस सितंबर 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय जगदलपुर में किया जाएगा इसी के साथ श्री श्रीवास्तव ने कहा की बस्तर जिले में शिक्षकों के ऊपर मूल अध्यापन कार्य छोड़कर ग़ैर शैक्षणिक कार्य मोबाइल के मध्यम से आवश्यकता से अधिक कराए जाने का विरोध जताते हुए कहा की शीघ्र ही जिले के शिक्षक ऑनलाइन ग़ैर शैक्षणिक कार्य के विरोध में आंदोलन प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कर इस पर विराम लगाने की माँग करेंगे। इस बैठक में बस्तर जिले के ब्लॉक बकवंड अध्यक्ष दिलीप बिसाई,बस्तर अध्यक्ष रमेश शुक्ला ,लोहंडीगुड़ा अध्यक्ष सुरेश ,जगदलपुर अध्यक्ष संजय वैष्णव, तोकापाल अध्यक्ष दामोदर ठाकुर, दरभा अध्यक्ष मुकेश,बस्तानार अध्यक्ष संतोष राजपूत ने भी कर्मचारी एकता पर अपनी राय रखी यह बैठक बस्तर जिले के सभी सातों विकास खंड के अध्यक्ष के अलावा जिला कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा,उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय,उमाशंकर ठाकुर, तोका पाल उपाध्यक्ष सोरी जी,कोषाध्यक्ष निराकार आचार्य , धनीराम देवांगन ,संकेत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button