Uttar Pradesh News : बुढ़ाना में युवक पर गंडासे से हमला, मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी फरार ।
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना थाना क्षेत्र की नई बस्ती में गंडासे से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तालिब पुत्र तौसीफ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में बुढ़ाना में परिवार के साथ किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, हाशिम पुत्र अनीश अब्बासी निवासी नई बस्ती, बुढ़ाना ने तालिब पर गंडासे से जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल तालिब को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलते ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
Subscribe to my channel