
रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार
आखिर क्या है मामला? क्यू उथल पुथल मचा हुआ है, हमले की क्या है सत्यता? इसकी जांच करेगी बिहार की भेजी गई सीएम की टीम। तमिलांडू डीएम ने भेजा अपीलीय पत्र, जारी किया नंबर। तमिलांडू डीजीपी के आदेश पर अफवाह फैलाने वालों की जारी है गिरफ्तारी।
मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार के मजदूर की पिटाई और हत्या कि अफवाह फैलाने के आरोप मेे एक भाजपा प्रवक्ता और एक समाचार एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज तमिलांडू पुलिस ने किया है। तमिलांडू डीएम ने एक अपीलीय पत्र भी जारी किया है, जिसमे उन्होंने सबकी सलामती की बात बताई है और उन्होंने यह भी बताया है कि सबकी देख रेख हो रहा है, आवश्कता परने पर सूचित करने वालो को सहायता किय जायेगे, नंबर भी जारी किए गय है, बिहार सरकार ने चार सदस्य का तुम तमिलांडू भेज दिया है जो वास्तविक हकीकत की जांच कर बिहारी मजदूर को मदद करेगी, पुलिस मुख्यालय बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार भी प्रेस बार्ता में बताए है को किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दिय जायेगे, लगातार पुलिस संपर्क में है, तमिलांडू पुलिस से लगातार संपर्क किए गय है, अफवाह पर ध्यान ना दे, पुलिस मदद के लिए तैयार है। तमिलनाडु पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता प्रशांत उमराव और एक न्यूज एजेंसी के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज किया है वहीं वहा डीजीपी के आदेश पर विशेष टीम गठित कर अफवाह फैलाने वाले की गिरफ्तारी की जा रही है। बिहार के मजदूर पर तमिलांडू पुलिस ने काफी सुरक्छा का प्रबन्ध कर दिया है।
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी
राज्य सरकार के निदेश पर तमिलनाडु राज्य में बिहार राज्य के कुछ निवासियों के साथ कतिपय हिंसात्मक घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किये जाने के आलोक में तमिलनाडु राज्य में कार्य कर रहे बिहार के निवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बिहार के निवासियों की समस्याओं को अवगत कराते हुए उचित समाधान के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु आज दिनांक-04.03.2023 को राज्य से वरीय पदाधिकारियों का एक 04 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल तमिलनाडु प्रस्थान किया है।
प्रतिनिधि मंडल में श्री डी. बालामुरुगन, सचिव, ग्रामीण विकास, श्री पी. कन्नन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसन्धान विभाग, श्री आलोक कुमार, आयुक्त, श्रम विभाग तथा श्री संतोष कुमार पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल सम्मिलित हैं। वरीय पदाधिकारियों का ये दल तमिलनाडु के त्रिपुर भी जाएगा। वहां रहने वाले बिहारी मूल के निवासियों, श्रम विभाग के पदाधिकारियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा अन्य पदाधिकारिओं से वार्तालाप कर वस्तुस्थिति से अवगत होगा। इस क्रम में बिहार पुलिस के वरिष्ठ प्राधिकार के द्वारा तमिलनाडु के अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था, तिरूपुर के आयुक्त, कोयम्बटुर उत्तरी प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, तमिलनाडु के अन्य पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं प्रवासी बिहार के लोगों से आवश्यक वार्तालाप की जा रही है। बिहार पुलिस के द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
तमिलनाडु पुलिस के द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर:-
1. 0421-2203313
2. 9498101300



Subscribe to my channel