ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News क्या दलित होना गुनाह है? जालौन में दलित परिवार का आरोप—JCB से बाउंड्री तोड़ी, घर गिराने की धमकी!

रिपोर्टर मु. समद अली जालौन उत्तर प्रदेश
जालौन जिले के ग्राम बजीदा से एक गंभीर मामला सामने आया है। निशा पुत्री तेजराम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने जबरन नाला खोदा जा रहा है, जेसीबी से उनकी बाउंड्री तोड़ दी गई और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकियां दी गईं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें घर गिराने तक की धमकी दी गई। पीड़िता ने मांग की है कि नाले का निर्माण सरकारी नक्शे के अनुसार कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।

नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप शिकायतकर्ता के आवेदन पर आधारित हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का बयान भी सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी



Subscribe to my channel