Himachal Pradesh News सन्दोआ कैंची से कनोरू नाला तक मेटलीग व टायरीग के कार्यों का हुआ शुभारंभ
पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की जनता ने जताया लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
शिमला जिला की शिमला ग्रामीण के अंतर्गत लोक निर्माण उप मंडल जलोग के अधीन सन्दोआ कैंची से कनोरुनाला सड़क के टायरीग व मैटलीग के कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया हे उस। इस कार्य पर प्रथम चरण में लगभग 8.5 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान हे।

पुरोहित वीरेंद्र शर्मा के सौजन्य से भूमि पूजन के शुभ अवसर पर लोक निर्माण विभाग उपमंडल जलोग के सहायक अभियंता राज शर्मा व अन्य अधिकारीगणों के अतिरिक्त ठेकेदार पुष्पेंद्र महाजन उनके सहयोगियों के अतिरिक्त ग्राम पंचायत धरोगाड़ा के उप प्रधान केवल राज वर्मा, सदस्य ईश्वर सिंधौली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश वर्मा, खेम कश्यप,बुद्धिराम,खेमा राम मेहता, पूर्व प्रधान खमेंश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व ग्राम वासियों ने शिमला ग्रामीण के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

उप प्रधान ग्राम पंचायत धरोगड़ा केवल राज वर्मा का कहना था कि इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश वर्मा पूर्व प्रधान खमेश कश्यप का जहां सराहनीय सहयोग रहा है वही लोकप्रिय युवा नेता विक्रमादित्य सिंह जी के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था। केवल राज वर्मा ने समस्त पंचायत वासियों की ओर से युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह काइस पुनीत कार्य के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया।



Subscribe to my channel