ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News हमारे कोरबा जिला के कटघोरा शहर के पास छोटे से गांव रजकम्मा की पूजा दीवान लोक सांस्कृतिक के अंतर्गत पंडवानी गायन का कार्य करते हुए

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

कोरबा जिला के कटघोरा शहर के पास छोटे से गांव रजकम्मा की पूजा दीवान लोक सांस्कृतिक के अंतर्गत पंडवानी गायन का कार्य करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर रही है पूजा दीवान को कई प्रकार की संस्थाओं एवं कई जगहों पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला पर 21 जून 2026 को कोरबा के हरी मंगलम होटल में ममता ब्यूटी एकेडमी ने रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह रखा जिसमें (मुख्य अतिथि हमारे फिल्मी जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले आदरणीय श्री मोहन सुंदरानी जी उपस्थित रहे) जिसमें पूजा दीवान को पंडवानी करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें पूजा दीवान की पंडवानी आदरणीय श्री मोहन सुंदरानी जी के मन को मोह लिया और उन्होंने पूजा दीवान को शील्ड ,मेडल ,सोल ,सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और (श्री मोहन सुंदरानी जी ने मंच पर तुरंत घोषणा किया की पूजा दीवान के पंडवानी को मैं अपने सुंदरानी वीडियो वार्ड में रिकॉर्डिंग करके दूंगा यह सुनते ही पूजा दीवान अपने आप को धन्य बताते हुए कहा कि मुझे 2 जुलाई 2026 को उनके सुंदरानी वीडियो वार्ड में रिकॉर्डिंग करने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए आदरणीय श्री मोहन सुंदरानी जी का धन्यवाद करती हूं आभार व्यक्त करती हूं उनसे मिलकर मेरा जीवन धन्य हो गया मैं चाहती हूं कि श्री मोहन सुंदरानी दादा जी का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर बना रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button