Uttar Pradesh News फतेहपुर जिले के अयाह शाह विधान सभा क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में रोड की स्थिति बेकार! ग्रामीणों को आवागमन मे हो रही मुश्किलें

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर जिले के अयाह शाह विधान सभा क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में रोड की स्थिति बेकार! ग्रामीणों को आवागमन मे हो रही मुश्किलें,यह गांव यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर या फिर जिला अस्पताल फतेहपुर उपचार हेतु आना पड़ता है, जिस गांव की यह स्थिति होगी उस गांव के ग्रामीणों का क्या हाल होगा ऐसी स्थिति में तो मरीज बीच रास्ते में ही दम तोड़ देगा,यही नही बाजार/मार्केट के लिए भी कोई जाता है तो उसे गांव से मेन रोड तक आने के लिए पांच किलो मीटर तक आना पड़ता है! और हमारे गांव की यह रास्ता मेन रोड तक ऐसी ही है, और यह गांव बाढ़ जैसी समस्याओं का भी शिकार होता रहता है, यहाँ सही समय पर लाइट भी नहीं आती है जिससे किसानों की फसलें भी बेकार हो जाती हैं इस गांव से न तो विधायक जी को मतलब है न ही प्रधान जी को.



Subscribe to my channel