अपराधउत्तरप्रदेश

ट्रामा सेंटर से छूटा तो मरीज को पुरुष वार्ड में लूटा !

वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने चार मरीजों से मंगवाए 650 वाले इंजेक्शन इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी एक महिला की हालत

✍️ रिपोर्टर:- हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

व्यापार मंडल ने सीएमएस से की शिकायत, धरना प्रदर्शन की चेतावनी

फतेहपुर। भारी कमीशन के लालच में ट्रामा सेंटर में लिखे जाने वाले महंगे इंजेक्शन की पहुंच वार्डो तक हो गई है। कमीशन का खेल पुरुष वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय खेलने में लगे हैं। बाहर की दवाओं के साथ साथ इमरजेंसी में लिखे जाने वाले महंगे इंजेक्शन का खेल मंगलवार की शाम को भी जारी रहा। जो लोग इमरजेंसी में शिकार नहीं हो पाते उनका शिकार आपातकालीन वार्ड में कर लिया जाता है।

 

पुरूष वार्ड में मंगलवार की शाम भर्ती चार मरीजों को नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय ने 650 वाले इंजेक्शन लिख दिया। और हिदायत दी कि छुपा कर लाना।

तीमारदार इंजेक्शन लाये तो नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय ने मरीजों के इंजेक्शन लगा दिया और इंजेक्शन का रैपर ले लिया। क्योंकि रैपर दिखाने के बाद ही मेडिकल स्टोर से 50 प्रतिशत का कमीशन वापस मिलता है। इंजेक्शन लगाते ही एक महिला मरीज की हालत बिगड़ गई। किसी तरह मरीज को नार्मल किया गया। पुरुष वार्ड के बेड नंबर 33 में भर्ती बहेरा गाँव निवासी शहनाज बानो ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे उनके पति से बाहर का एक इंजेक्शन मंगवाया गया जिसकी कीमत 700 रूपया थी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने इंजेक्शन छुपा कर लाने को कहा। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बेड नंबर 23 में भर्ती अतरहा के रहने वाले राम स्वरूप को भी एक इंजेक्शन बाहर का लिखा गया जिसकी कीमत 600 रुपया थी। वहीं बेड नंबर 32 पर भर्ती मंजे ने बताया कि उसके भी 490 का इन्जेक्शन बाहर से लाकर लगाया गया। बेड नंबर 13 पर भर्ती श्री राम यादव को भी 650 वाला इंजेक्शन लिखा गया। किंतु वह नहीं लाया। क्योंकि उसे जानकारी थी कि इस इंजेक्शन से इलाज का कोई लेना देना नहीं है। इन मामलों को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व्यापारियों संग सीएमएस से मिलने पहुंचे। उन्होंने इसकी शिकायत की। व्यापारियों ने बाहर की दवाई और महंगे इंजेक्शन लिखने पर रोक लगाने की मांग की। अगर ऐसा ना हुआ तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर मनोज साहू बबलू गुप्ता अनिल वर्मा अंजुम समेत कई लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button