IC News and Media House Private Limited


Bhopalअपराध

पूजा एवं हवन सामग्री वाले घी की जब्ती, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जुमेराती बाजार से लिया नमूना

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूजा एवं हवन सामग्री के रूप में विक्रय किए जा रहे घी की गुणवत्ता की जांच हेतु कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नेहा पूजा सेंटर, जुमेराती रात्रि, भोपाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा में उपयोग हेतु विक्रय किए जा रहे पूजा घी की भारी मात्रा में उपलब्धता पाई गई। कार्रवाई के दौरान निम्न पूजा घी जब्त किया गया कुल जब्त सामग्री का मूल्य ₹2,860 मौके से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत पूजा घी का विधिवत नमूना लिया गया, जिसे परीक्षण हेतु अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्राप्त खाद्य विश्लेषक रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूजा एवं हवन सामग्री की दुकानों पर विक्रय किए जा रहे घी की गुणवत्ता की विशेष रूप से जांच की जा रही है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूजा में प्रयुक्त होने वाले घी के नाम पर ऐसे उत्पादों का विक्रय न हो, जिनमें वनस्पति वसा, पशु वसा अथवा अन्य अवांछित वसा की मिलावट हो। विभाग द्वारा जुमेराती रात्रि सहित भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा एवं हवन सामग्री की दुकानों पर जांच एवं नमूना कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button