IC News and Media House Private Limited


Bhopalअपराध

संभाग में ड्रग्स के विरुद्ध करें सख्त करवाई संभाग आयुक्त के आबकारी विभाग की बैठक में निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि आबकारी विभाग संभाग में ड्रग्स की बिक्री आदि के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करे। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण बनाए जाएं। दोषियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित करें। भोपाल संभाग को ड्रग्स से मुक्त करना है। संभागायुक्त ने मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय में आबकारी विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक ली। संभाग में कहीं भी शराब की अवैध बिक्री, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण न हो, इसके लिए निरंतर निरीक्षण कर कार्रवाई करें। आबकारी विभाग अपना सूचना तंत्र मजबूत करे और पुलिस के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई करे। मदिरा दुकानों का निरीक्षण करे और सुनिश्चित करे कि एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा की बिक्री ना हो। आबकारी राजस्व वसूली भी निरंतर की जाए। समय पर लाइसेंस फीस जमा हो यह भी सुनिश्चित करें। आबकारी राजस्व प्राप्ति, प्रत्याभूत ड्यूटी, भांग खपत, विदेशी मदिरा माल्ट ,बीअर खपत, उपलंभन प्रकरण, डिस्टिलरी,बूवरी आदि विषयों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button