मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News अजयगढ़ की बेटी आकांक्षा गर्ग ने सिविल जज की परीक्षा पास कर किया जिले का नाम रोशन

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी मध्य प्रदेश

पन्ना इस बार मध्यप्रदेश सिविल जज परीक्षा से कई सुखद खबरें आई हैं, जिससे लगन वा मेहनत करने वाले छात्रों की उम्मीदों को भी पंख लग सकते हैं अगर मन में लग्न है और दृढ़ संकल्प है कोई भी काम असंभव नहीं है पन्ना जिले की इस बेटी ने इस कहावत को चरितार्थ करके दिखा दिया है पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव इमलाहट की रहने वाली बेटी आकांक्षा गर्ग सिविल जज की परीक्षा पास करके माता पिता के साथ समूचे जिले का नाम गौरवान्वित किया है आकांक्षा गर्ग ने जूनियर डिवीजन एग्जाम में 450 में 271.92 अंक प्राप्त किए हैं आकांक्षा गर्ग अजयगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत इमलाहट के निवासी कमलेश गर्ग जो पेशे से एक शासकीय शिक्षक हैं इनकी माता सुशीला गर्ग जो ग्रहणी है इनकी बेटी आकांक्षा गर्ग ने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है आकांक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सब माता-पिता की प्रेरणा और हमारे शिक्षक के मार्गदर्शन से ये सब संभव हो पाया है आकांक्षा की इस उपलब्धि पर उनके चाचा मुनींद्र गर्ग जो कि अजयगढ़ नगर परिषद में आर.आई.के पद पर पदस्थ हैं रजनीश कुमार गर्ग शिक्षक,रविंद्र गर्ग शिक्षक एवं पंकज गर्ग सहायक ब्लॉक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत अजयगढ़ जिला पन्ना,भाई प्रदीप कुमार गर्ग प्रधान आरक्षक मध्य प्रदेश पुलिस पन्ना भाभी सरला गर्ग ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है जैसे ही सिविल जज की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ वैसे ही उनके निज निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button