ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, गणना पत्रक के वितरण व अपलोडिंग की दी गई जानकारी

👉एसआईआर-26 के तहत धनबाद में बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

👉गणना पत्रक के वितरण से डिजिटल अपलोडिंग तक, बीएलओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण

👉मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर धनबाद में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण

धनबाद, 22 जून 2026 : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एसआईआर-26 (SIR-26) के तहत धनबाद जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जून से शुरू होकर 23 जून 2026 को समाप्त हो गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को ‘गणना पत्रक’ के वितरण, उसके सही तरीके से भरवाने तथा उसे डिजिटल माध्यम से अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना है।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि विभाग द्वारा वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं के गणना पत्रक बीएलओ को उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएलओ इन गणना पत्रकों को संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाएंगे तथा उन्हें प्रपत्र भरने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

इसके साथ ही बीएलओ को यह भी प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे मतदाताओं से पूरी तरह भरा हुआ एवं हस्ताक्षरित गणना पत्रक उनके फोटो सहित प्राप्त करें। प्राप्त दस्तावेजों को बीएलओ अपने मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप से अपलोड करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button