गोण्डा में एंटी करप्शन टीम का बड़ा शिकंजा, फॉरेस्टर बालक राम ₹6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गोण्डा में एंटी करप्शन टीम का बड़ा शिकंजा, फॉरेस्टर बालक राम ₹6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गोण्डा । जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक फॉरेस्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र के गोपसराय में तैनात फॉरेस्टर बालक राम पर एक बढ़ई राधेश्याम से कार्य कराने के बदले ₹6000 रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन संगठन से की थी।
शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित ढंग से जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही फॉरेस्टर बालक राम ने शिकायतकर्ता से ₹6000 की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए तरबगंज थाने लाया गया, जहां उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, वन विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में इस घटना के बाद चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Subscribe to my channel