जेठ मास के बड़े मंगलवार पर मनकापुर में उमड़ी श्रद्धा, मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ हुआ प्रसाद वितरण
जेठ मास के बड़े मंगलवार पर मनकापुर में उमड़ी श्रद्धा, मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ हुआ प्रसाद वितरण

मनकापुर, गोंडा। जेठ मास के बड़े मंगलवार के अवसर पर मनकापुर नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शास्त्री नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा बागेश्वर हनुमान मंदिर, लंगूर बाबा मंदिर तथा रेलवे क्रॉसिंग स्थित मंदिर परिसर में भक्तों ने विधि-विधान से पूजन, हवन एवं आरती का आयोजन किया।
पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर आर.के. नारद, अमरदीप, राजदीप, शिवांग, मनु, दिव्या, शिवा, पूजा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण एवं कार्यक्रम व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Subscribe to my channel