
रिपोर्टर रिमल राम राजस्थान
रानीवाड़ा = विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा के भाजपा में आया भूचाल,परंपरागत भोमिया राजपूत समाज भी खिसकने लगा भाजपा से दूर क्योंकि भोमिया राजपूत समाज वर्षो से भाजपा को वोट दे रहा है और पिछले दस वर्षो से भाजपा ने इस समाज की बात नहीं सुनने पर शुक्रवार को पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी की उपस्थिति में गुन्दाऊ,सेडिया,राजपुरा व नेलिया के भोमिया राजपूत समाज के तमाम वरिष्ठ जनों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस को समर्थन दिया है

इस दौरान तमाम समाज बंधुओं ने कहा कि हम तन मन धन से वर्षों से भाजपा के साथ रहे लेकिन भाजपा ने हमारी समाज को सिर्फ वोट देने तक सीमित रखा है इतनी बड़ी समाज भाजपा से जुड़ी होने के बावजूद भी किसी भी प्रकार का सम्मानजनक स्थान हमारे समाज को नहीं दिया यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है इस दौरान कहा कि हम सभी ने मजबूती के साथ वोट देकर भाजपा विधायक को जीताया और दो बार विधानसभा में भेजा लेकिन इस अनुकूल कुछ नहीं मिला अब हम सभी ने एक राय होकर सरपंच व पंचायत समिति प्रतिनिधि युवा नेता सुरेश कुमार सियाक सेडिया,जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार एवं सरनाऊ प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश ढाका के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता रतन देवासी को समर्थन दिया है और हम सभी रतन देवासी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे और आने वाले चुनाव में देवासी को भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजेंगे इस दौरान पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कहा कि आप सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा,आपके सुख-दुख में मजबूती के साथ आपके साथ खड़ा रहूंगा इस दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुनसिंह दहिया,उत्तमसिंह राठौड़,भीखसिंह राठौड़,परबतसिंह दहिया,मोडसिंह राठौड,जयसिंह परिहार,बाबूसिंह राठौड़, गुमानसिंह दहिया,नरपतसिंह राठौड,जयसिंह राठौड,भीखसिंह सोलंकी,समरथसिंह बोड़ा,जयसिंह परमार,चंदनसिंह परमार, भंवरसिंह जोजा,जयसिंह भाणाणी,मोडसिंह भाणाणी,नारायणसिंह राठौड़ सहित हजारों की संख्या में भोमिया समाज के वरिष्ठ जनों ने कांग्रेस को समर्थन दिया

Subscribe to my channel