Madhya Pradesh News : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अशोक, नीम, कदम एवं बेल के पौधे लगाए

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम वर्ष-2026 के अंतर्गत एपको, भोपाल द्वारा प्रायोजित एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बुधवार को शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, छतरपुर में ईको क्लब इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वृक्ष मित्र डॉ. राजेश अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य रघुवंश गुरूदेव तथा ईको क्लब प्रभारी श्वेता द्विवेदी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में अशोक, नीम, कदम एवं बेल सहित लगभग 10 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।



Subscribe to my channel