Rajasthan News : SDPF इंडिया ने राजीव मारू को सिरोही जिले का अध्यक्ष किया नियुक्त

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबूरोड, स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन (SDPF) इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोठवाल की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत सिंह द्वारा आबूरोड निवासी राजीव मारू को एसडीपीए सिरोही (राजस्थान) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन द्वारा खेलों के विकास, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद क्षेत्र में खेल प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने राजीव मारू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर राजीव मारू ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विजय गोठवाल ने बताया सिरोही जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर जिले में खेलों के विकास हेतु प्रभावी पहल की जाएगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल सके। इस दौरान विजय गोठवाल,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र संबरिया,अमित सक्सेना,दिपेश अग्रवाल,राधेश्याम शाक्य,दीपक बारोट, राजन वासिष्ठ, तपेश सेन,विजय कुमार,प्रतीक जैन ,भरत कुमार,अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel