Madhya Pradesh News : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को, पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. रैकवार ने बताया कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक वैभव से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों की एक टीम भाग ले सकेगी। 7 अगस्त को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर छह टीमों का चयन किया जाएगा, जिनके बीच उसी दिन मल्टीमीडिया क्विज राउंड आयोजित होगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

क्विज प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय अपने-अपने विद्यालय के तीन विद्यार्थियों की एक टीम का पंजीयन निर्धारित तिथि से पूर्व पर्यटन बोर्ड के पोर्टल पर करा सकते हैं। पंजीयन की लिंक सभी संबंधित प्राचार्यों को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि मल्टीमीडिया क्विज राउंड के लिए चयनित छह विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निःशुल्क भ्रमण कराने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।




Subscribe to my channel