Rajasthan News : एबीवीपी स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, युवाओं को दी संस्कार और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा`

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
राजकीय विद्यालय एवं महाविद्यालयों में एबीवीपी के 78 वे स्थापना दिवस के अवसर पर 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया गया। इस दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष आशीष राजोरा, नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, एसएफएस प्रांत टोली सदस्य के रूप में अंजली मंगल, एवं खुशबू सिरोहिया अभाविप नगर मंत्री उपस्थित रहे। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारियों ने संगठन की रीति पद्धति के अनुसार मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पट पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने अभाविप संगठन की स्थापना ओर उद्देश्य को बताते हुए राष्ट्र के पुननिर्माण में युवाओं की भागेदारी को महत्वपूर्ण बताया।

इस दौरान राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भरत लाल गुर्जर खंड कार्यवाह बौली ने विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर भारतीय संस्कृति के मूल्यों को ध्यान में रखकर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिससे भारत का युवा ज्ञानवान ओर चारित्रिक रूप से अपने आप को मजबूत बनाकर इस देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके। इस इस दौरान एबीवीपी संगठन से जुड़े नगर कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार गौतम, नगर सहमंत्री सचिन वैष्णव, नगर कार्यालय मंत्री विष्णु सैनी, नगर एसएफएस प्रमुख अक्षिता मीणा, मंचिता गुर्जर, जितेंद्र सैन सहित सेकडो विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel