धर्ममध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विन्ध्य के प्रसिद्ध मंदिर रीवा जिला के देवतालाब शिवमन्दिर में महासिवरात्रि पर्व पर मौके का निरीक्षण किये कलेक्टर श्री मनोज पुष्प

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्य प्रदेश

खबर का संक्षिप्त विवरण -विन्ध्य के प्रसिद्ध शिवमंदिर देवतालाब में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है | मेले में हजारों श्रद्धांलु शामिल होते है | १६/०२/२०२३को मंदिर परिसर का भ्रमण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिए रीवा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प जी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले आने वाले लोंगो को वाहनों की पार्किंग सुविधाजनक स्थल पर कराये | मुख्य मार्ग से वाहनों को प्रवेश न क़रने दें |

मंदिर में उचित वैरिकोटिंग करके पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर भीड़भाड़ का प्रबंधन करें | जिससे भक्तों को सुगमता से भगवान के दर्शन हो सकें | मंदिर परिसर में पेयजल और साफ -सफाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें |दुकानदारों को भी व्यवस्थित तरीके से दुकाने की समझाइस दें | कोई भी दुकानदार सड़कपर दुकान न लगाए | पूजन समाग्री प्रसाद आदि की विक्री निर्धारित स्थलों से हि करें | बाजार का भी निरीक्षण कलेक्टर महोदय रीवा के द्वारा किया गया | इस दौरान पुलिस अधीक्षक रीवा श्री नवनीत भसीन नें सुरक्षा बलों को मेले में यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button