Madhy Pradesh News : श्रद्धा और भक्ति का संगम: लखदातार सेवा समिति द्वारा आयोजित पहली निशान यात्रा ऐतिहासिक रही

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
जावद. एक निशान जावद नरेश के नाम खाटू श्याम भक्तों की आस्था का केंद्र जावद नरेश श्याम मंदिर को समर्पित पहली भव्य पैदल निशान यात्रा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। लखदातार सेवा समिति जावद द्वारा आयोजित “एक निशान जावद नरेश के नाम” यात्रा शाम 4 बजे भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड स्टेशन रोड रूपारेल होते हुए श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। माताएं बहने यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में निशान और ध्वज लेकर शामिल हुए। सजे हुए वाहन पर विराजित श्याम बाबा की झांकी निकल गई। पूरे मार्ग पर “जय श्री श्याम, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयकारे गूंजते रहे।

समिति अध्यक्ष विजय सेन व उपाध्यक्ष अजय मोड मनीष जोशी गणेश माली ओम प्रकाश पाराशर राहुल सोनी अध्यक्ष विजय सेन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जावद नरेश के प्रति आस्था को मजबूत करना और क्षेत्र में धार्मिक एकता का संदेश देना था। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। श्रद्धालुओं ने कहा कि जावद में पहली बार हुई इस निशान यात्रा ने जावद में इतिहास रचा दिया।

इसे भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। एक शाम जावद नरेश के नाम पैदल यात्रा का जावद नगर कि धर्मप्रेमी जनता ने किया भव्य फूलों की वर्षा कर स्वागत किया विशाल पैदल यात्रा श्री श्याम मंदिर पहुंची भक्तों ने दर्शन कर महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा जावद से संवादाता मेहमूद हुसैन की विशेष खबर


Subscribe to my channel