ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News : गलू–पलगेड संपर्क सड़क पर बस का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न, क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण के अंतर्गत गलू-पलगेड संपर्क सड़क पर बस का सफल ट्रायल क्षेत्र के लोगों को एक नई सौगात लेकर आया है।यह पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि है। इस सफल ट्रायल के साथ अब नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। इससे विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, किसानों और आम जनता को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों के लंबे समय से किए गए प्रयासों, जनप्रतिनिधियों की पहल और संबंधित विभागों के सहयोग का सकारात्मक परिणाम है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी भारी तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम पंचायत धरोगड़ा,हिमरी,ओगली व बाग के पंचायत प्रतिनिधियों की अतिरिक्त क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को स्थानीय लोगों से किए गए वादे को पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। यह बहूप्रतीक्षित उपलब्धि विक्रमादित्य सिंह के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाई है। अब ग्राम पंचायत धरोगड़ा व ग्राम पंचायत बाग के आम जनों की नजरे दलोग-घाटी-धरोगड़ा निर्मानाधीन सड़क के कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी होने पर टिकी है। माना जा रहा है कि युवा मंत्री की प्राथमिक सड़कों में मात्र यह सड़क ही अब शेष रह गई है। जिसकी उन्होंने सराज क्षेत्र के हर दौरे मे भाषण में अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की है। इस शुभ अवसर पर लोकनिर्माण व परिवहन निगम के अधिकारी कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button