उत्तरप्रदेशराजनीति

Uttar Pradesh News प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा में धांधली का आरोप।

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज:-प्रधानमंत्री आवास व मनरेगा में धांधली का आरोप। महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुडिला गांव निवासी राजेश चौहान  नौतनवा उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को शिकायतीपत्र देकर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा योजना में धांधली का आरोप लगाया गया है। मुडिला निवासी राजेश चौहान ने उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह को शिकायतीपत्र देकर गांव में जिम्मेदारो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में एक ही जीओ टैंक पर कई आवास पास कर दिये है। इसी तरह तमाम अप्रात्र लोगो को आवास आवंटित कर दिया गया है। और मनरेगा योजना में कई लोग बाहर मुम्बई दिल्ली जैसे अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं उनकी भी मनरेगा में हाजिरी भरकर पैसा का भुगतान कर दिया जा रहा है। और कुछ ऐसे लोगों का हाजिरी भरा जा रहा है।जो कभी काम पर गए ही नहीं है। महराजगंज से सुनील कुमार जायसवाल रिपोर्टर जिला महराजगंज यूपी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button