अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News मंगलवार देर रात विजयीपुर चौराहा समीप पान मसाला की गुमटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग ₹300 नगदी व एक पैकेट केसर समेत अन्य पान मसाला चोरी किया था

रिपोर्ट विपिन सिंह फतेहपुर उत्तर प्रदेश

मंगलवार देर रात विजयीपुर चौराहा समीप पान मसाला की गुमटी तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग ₹300 नगदी व एक पैकेट केसर समेत अन्य पान मसाला चोरी किया था जिस पर गुमटी मालिक सुमेर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी अमनी थाना किशनपुर ने तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था जिसके बाद विजयीपुर चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह हमराह अरबिन्द्र कुमार प्रभाशंकर यादव के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र के जमकोइली मोड के पास चेकिंग कर रहे थे तभी संदिग्ध प्रमोद कुमार (20) पुत्र गोरेलाल पासवान निवासी मलूकबरी कछरा थाना किशनपुर को पकड़कर पूछताछ कर तलासी ली गई जिसके कब्जे से चोरी के 294 रुपए और एक पैकेट केसर तंबाकू गुटखा आदि चोरी का सामान बरामद हुआ जिसके बाद अभियुक्त के विरुद्ध करवाई कर न्यायालय भेज दिया गया हैं/

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button