IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : किताबी ही नहीं, कानूनी ज्ञान भी जरूरी – न्यायाधीश श्रीमती शिवानी सिंह

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह रहीं । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है , बच्चों को कानूनी रूप से साक्षर होना भी अत्यंत आवश्यक है। जब आप अपने अधिकारों को जानेंगे तभी अपने कर्तव्यों का सही पालन कर पाएंगे और किसी प्रकार के शोषण से बच पाएंगे। शिक्षा के अधिकार के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हर बच्चे को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा पाने का अधिकार है।

साइबर साक्षरता पर कहा की अंजान लिंक को क्लिक न करें, ओटीपी किसी को ना बताएं , ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें। इसके साथ ही साथ बाल विवाह, मोटर व्हीकल एक्ट , मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य केशव कुमार कौशिक के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम को पीएलव्ही गजानंद प्रसाद कश्यप ने संबोधित करते हुए विश्व साक्षरता दिवस 2026 की थीम ” मानव , ग्रह और समृद्धि के लिए साक्षरता ” पर कहा कि यह थीम हमें सिखाती है कि साक्षरता केवल व्यक्तिगत सफलता का साधन नहीं है अपितु यह पूरे ब्रह्मांड और हमारी सामूहिक समृद्धि से जुड़ी है , जब लोग साक्षर होते हैं तो बड़े मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सहायता , नालसा हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरस्वती शिशु मंदिर के संचालक , पीएलव्ही डालेश्वर प्रसाद पटेल, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button