IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न तिराहों एवं चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी है। महराजगंज पुलिस — सुरक्षित यातायात, सुगम आवागमन।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button