अपराधझारखंडराज्य

Jharkhand News शादी समारोह में मेहमान बनकर होती थीं शामिल, मौका पाते ही उड़ा देती थीं जेवरात और नकदी

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

झरिया: शहर में हुई लाखों रुपए की चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए जोरापोखर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने जोरापोखर थाना में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 10 दिसंबर 2022 को डिगवाडीह स्थित बीसीसीएल गेस्ट हाउस मे गोपाल दुसाध के पुत्र चंदन कुमार पासवान की शादी का रिसेप्शन समारोह था. समारोह में शादी का जेवर, नगदी, नया मोबाइल तथा अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप दिये गये पैसे से भरा लिफाफा का बैग चोरों ने उड़ा लिये. पुलिस ने अनुसंधान में बलियापुर थाना के रंगामाटी निवासी सूरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर चुराये गये जेवर, नगद, नया मोबाइल तथा शादी समारोह में उपहार स्वरूप दिये गये पैसे बरामद कर लिया गया हैं.सिंदरी एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल, जेवरात समेत कुल चार लाख तिरासी हजार की बरामदगी की है.

उन्होंने कहा कि सूरज कुमार यादव शातिर अपराधी है. विगत 3 फरवरी 2023 को भी सामुदायिक भवन रांगाटांड में शादी के रिसेप्शन पार्टी से उसने नगद रुपये तथा मोबाइल चुराये, जिसे बरामद कर लिया गया है. उसी दिन रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में रिसेप्शन पार्टी से पैसा से भरा लिफाफा, ज्वेलरी तथा एक मोबाईल की चोरी हुई थी. लिफाफा का रुपया व ज्वेलरी बरामद कर लिया गया है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button