
रिपोर्टर रिमल राम राजस्थान
सांचौर::अम्बेडकर उद्यान बी ढाणी सांचौर में रविवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति का पहला प्रतिभा एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शिवनाथपुरा मठ सांचौर महन्त श्री श्री 1008 श्री गणेशनाथ महाराज के सानिध्य एवं सुखराम विश्नोई श्रम एवं राजस्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथि तथा श्रीपालसिंह नायक राष्ट्रीय अध्यक्ष घूमन्तु, विमन्तु बोर्ड की अति विशिष्ट अतिथि में कार्यक्रम आयोजित हुआ,कार्यक्रम का आगाज विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाओं का सम्मान किया जिसमें बोर्ड कक्षाओं में श्रेष्ठ अंको से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं,नवनियुक्त कर्मचारी अधिकारी,खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ी,समाजसेवी भामाशाहो सहित समाज की ओर से समाज के 451 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए महन्त श्री श्री 1008 श्री गणेशनाथ महाराज ने कहा कि किसी कार्य को करने के लिये लक्ष्य तय करो,लक्ष्य की ओर बढ़ो,मेहनत करो मेहनत के सिवा कुछ नहीं है उन्होंने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया तथा इस समारोह की उन्होंने अपने शब्दों में प्रशंसा की उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा में चलना चाहिए मेहनत से ही सफलता हासिल होगी सामाजिक स्थिति को बताते हुए कहा कि समाज में शिक्षा की महती आवश्यकता है शिक्षा ही समाज का उद्धार कर सकती है

इसलिए मेहनत के साथ-साथ शिक्षा जरूरी है मुख्य अतिथि सुखराम विश्नोई ने कहा इस प्रकार के समारोह से विधार्थियो कों आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैँ आज सरकार ने कई प्रकार की व्यवस्था की हैँ जिससे गाँवो में ही शिक्षा का स्तर बढ़ा हैँ मंत्री महोदय ने इस मौक़े पर अम्बेडकर उद्यान में विकास कार्य के लिये विधायक कोटे से 15लाख की घोषणा की जिसमें सभी समाज बंधुओ ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भन्ते सिद्धार्थ वर्धन ने हमारे समाज में बहुत सारी कुरीतियां हैं जिनको मिटाना आवश्यक हैं पढ़ना मात्र अपना लक्ष्य या प्रतिभा नहीं है प्रतिभा का मतलब सही रास्ते चलो और उस मंजिल तक पहुचो जिससे आपका,समाज का और अपने देश का नाम रोशन हो,पढ़-लिखकर डिग्री हासिल करना ही सब-कुछ नही है जिसके द्वारा जो मंजिल हासिल की गई है जिसमे कोई डॉक्टर हो सकता है,खिलाड़ी हो सकता है तो कोई गायक या फिर राजनेता, किसान, मजदूर भी हो सकता है इन मंजिल प्राप्त प्रतिभाओं को अपने समाज और देश को आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान करना है

क्योंकि हमारा समाज संघर्ष करने वाला समाज हैं अपने हक के लिए लड़ने वाला समाज है हमारे समाज में पल रहे व्याप्त कुरीतियों को मिटा कर नया सवेरा लाना होगा शिक्षा से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है शिक्षा से ही सभी विकास सम्भव है,इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नानजीराम गुलसर परिवहन अधिकारी ने कहा कि अपने समाज में युवाओं से नशा प्रवृति में नही पड़कर समाज को आगे बढ़ाने की बात कही युवाओं को समाज को संगठित तथा प्रतिभाओं को कड़ी मेहनत करने की बात कही तथा समाज के भामाशाहो को समाज के विकास कार्यो में आगे आने की बात कही,इसके बाद अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर-चित्तलवाना के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सागर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नही हैँ तथा उन्होंने कार्यक्रम कों सफल बनाने के लिये सभी का धन्यवाद व्यक्त किया इस कार्यक्रम कों अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया इस कार्यक्रम में निशांत धोरावत मैनेजर एसबीआई बैंक, वेरसीराम पारीक नायब तहसीलदार चितलवाना,नरेश सेठ चेयरमैन सांचौर, हिन्दू सिंह दुठवा प्रधान प्रतिनिधि, डॉ.शमशेर अली पूर्व प्रधान सांचौर, केसाराम मेहरा,रायचंद राम कालमा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,आसुलाल गोयल,नाथाराम मेघवंशी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, तलकाराम बोस, मसरा राम गर्ग,सेंधाराम बावरला, मुकेश गर्ग,नेमीचंद खोरवाल,तुलसाराम राणा, श्रवणकुमार,खमीशाराम नट, विक्रम गवारिया, छगनलाल खानवत, अशोक कुमार प्रधान प्रतिनिधि, मफाराम परमार गुंदाऊ, मेवाराम बाजक वरिष्ठ अध्यापक, रमेश खानवत,प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल पांचल अरणाय, हीराराम झाब, एडवोकेट राजेंद्र हिंगड़ा,जालाराम देवड़ा, जबराराम जाखल, धनाराम वांक, हरीश परमार सांकड़(विद्युत विभाग), मंगलाराम चौरा, जयकृष्ण पारेगी मीरपुरा, अणदाराम बामणिया, आईदानाराम भील, घेवरचंद रामपुरा, मंजीराम अध्यापक, सांवलाराम व्याख्याता, जयकिशन राणा, उकाराम, रमेश खानवत ग्राम विकास अधिकारी, बाबूलाल राठौड अध्यापक सेड़िया, प्रेमाराम प्रधानाध्यापक गुंदाऊ, रमेश कुमार पांचाल पमाना व्याख्याता, नरपत राणा डांगरा,केवलाराम, मूलाराम गवारिया, जगदीश गवारिया, मंगलाराम, सोमाराम गवारिया अगडावा, सुरजाराम गवारिया सुराचंद तथा समाज के भामाशाह,पंच-पटेल सहित हजारों की संख्या में समाज बन्धु मौजूद रहे कार्यक्रम में मंच संचालन प्रकाशचंद पांचल मालवाड़ा द्वारा किया गया


Subscribe to my channel